Wednesday, March 20, 2019

भाजपा आज जारी कर सकती है पहली लिस्ट, उप्र के 25 सांसदों के टिकट कट सकते हैं

नई दिल्ली. लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट फाइनल करने के लिए भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की तीसरी बैठक आज होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि बैठक के बाद भाजपा पहली लिस्ट जारी कर देगी। इस बीच, सूत्रों ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में केंद्रीय नेतृत्व चौंकाने वाले नामों का ऐलान कर सकता है। संकेत मिल रहे हैं कि उप्र में 20-25 मौजूदा सांसदों के टिकट काटे जाएंगे।

छत्तीसगढ़ के लिए भी महासचिव अनिल जैन ने ऐसे ही फैसला लिए जाने की बात कही थी। जैन ने बैठक के दौरान ही बयान दिया था कि छग में 10 मौजूदा सांसदों को टिकट नहीं मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा था कि छग की सभी 11 सीटों पर नए चेहरे उतारने पर केंद्रीय नेतृत्व ने मुहर लगा दी है।

मंगलवार रात 1 बजे तक चली बैठक, नहीं हो पाया उम्मीदवारों पर फैसला

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की मंगलवार देर रात 1 बजे तक बैठक हुई। अमित शाह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, सुषमा स्‍वराज, अरुण जेटली, शिवराज सिंह चौहान, जेपी नड्डा, नितिन गडकरी और थावरचंद गहलोत शामिल थे। चुनाव समिति ने बिहार, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, हरियाणा, गुजरात, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा समेत 12 राज्यों की लोकसभा सीटों के उम्‍मीदवारों पर चर्चा की।

कांग्रेस ने तय किए 146 नाम
उधर, कांग्रेस ने 6वीं सूची भी जारी कर दी है। इसमें केरल की 2 और महाराष्ट्र की 7 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय किए गए हैं। अब तक कांग्रेस 146 सीटों पर नाम फाइनल कर चुकी है

लंदन. 13700 करोड़ रुपए के पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी (48) को लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया है। वहां के होलबोर्न मेट्रो स्टेशन से नीरव की गिरफ्तारी हुई। उसे बुधवार को वेस्टमिंस्टर कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसी अदालत ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। कोर्ट में पेशी के दौरान नीरव जमानत की अर्जी दाखिल करेगा। उसे सशर्त जमानत मिलने के आसार हैं। इसके बाद अदालत में नीरव के प्रत्यर्पण पर सुनवाई शुरू होगी।

सीबीआई की प्रत्यर्पण की कार्यवाही पर नजर
हाल ही में अंग्रेजी अखबार टेलीग्राफ ने नीरव मोदी का वीडियो जारी कर खबर दी थी कि उसने लंदन में हीरे का बिजनेस शुरू कर दिया है। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 9 मार्च को कहा था कि नीरव के भारत प्रत्यर्पण की अपील पर यूके के गृह सचिव ने वहां की अदालत में कानूनी प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी दे दी है। सीबीआई ने एक दिन पहले ही कहा है कि नीरव के प्रत्यर्पण मामले पर नजर रखी जा रही है।

72 करोड़ रुपए के अपार्टमेंट में रह रहा नीरव
टेलीग्राफ के मुताबिक, नीरव लंदन के वेस्ट एंड इलाके में 72 करोड़ रुपए के अपार्टमेंट में रह रहा है। इसके लिए हर महीने 15.5 लाख रुपए किराया चुका रहा है। वह हीरे का बिजनेस भी कर रहा है।

पीएनबी घोटाले का मुख्य आरोपी है नीरव
नीरव मोदी पर मेहुल चौकसी के साथ मिलकर 13700 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप है। इस मामले में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय जांच कर रहे हैं। दोनों के खिलाफ मुंबई की विशेष अदालत में भी मामला चल रहा है।

No comments:

Post a Comment