Tuesday, July 30, 2019

IIT की दो होनहार छात्राएं, सैनिटरी पैड रीयूजेबल डिवाइस का किया आविष्कार

फिल्म 'पैडमैन' में महिलाओं की पीरियड्स संबंधित समस्याओं को बखूबी दर्शाया गया है. देश विभिन्न हिस्सों में आज भी महिलाएं सैनिटरी पैड का इस्तेमाल नहीं कर पाती हैं. जबकि शहरों में इसके अत्यधिक इस्तेमाल से बढ़ने वाला कचरा एक अलग चुनौती बना हुआ है. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एक सिंथेटिक पैड के गलने में करीब पांच सौ से आठ सौ साल लग जाते हैं.

इस समस्या से निजात दिलाने के लिए आईआईटी की दो छात्राओं ने 'क्लींज राइट' नाम की एक ऐसी डिवाइस तैयार की है, जो रीयूजेबल सैनिटरी नैपिकन को साफ कर दोबारा इस्तेमाल करने लायक बना सकती है. यह डिवाइस आईआईटी (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) मुंबई की इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की छात्रा ऐश्वर्या अग्रवाल और गोवा की छात्रा देवयानी मलाडकर ने तैयार की है.

इस डिवाइस की कीमत 1500 रुपए रखने के साथ ही उन्होंने  इसके पेटेंट के लिए भी आवेदन किया है. ऐश्वर्या और देवयानी ने बताया कि मेंसट्रूअल हाईजीन के बारे में जागरूकता बढ़ने से डिस्पोजेबल सैनिटरी पैड्स की बिक्री में इजाफा हुआ है. हालांकि सैनिटरी पैड्स के अत्यधिक इस्तेमाल की वजह से इसे डिस्पोज करने की भी चुनौती सामने खड़ी हो गई है.

ऐसे में 'क्लींज राइट' नाम की यह डिवाइस काफी कारगर साबित हो सकती है. 'क्लींज राइट' को चलाने के लिए बिजली की जरूरत नहीं है. इसमें पैडल से संचालित होने वाले प्लंजर्स लगे होते हैं, जो पानी से भरे एक चेंबर में मूव करते रहते हैं. यह प्लंजर्स कपड़ों के पैड से मेंस्ट्रूअल ब्लड खींचकर पानी से साफ कर देते हैं.

इस डिवाइस की एक और खास बात यह भी है कि इसमें आप बच्चों के छोट कपड़े भी आसानी से धो सकेंगे. छात्राओं का दावा है कि इस डिवाइस से रीयूजेबल होने वाले सैनिट्री पैड पूरी तरह से सुरक्षित हैं. इसके ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल से बायोमेडिकल वेस्टेज कम होगा जो स्वच्छता के लिहाज से भी सही है.

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा का फिल्मी करियर इन दिनों भले ही ठीक नहीं चल रहा है लेकिन एक दौर वो भी था जब वह इंडस्ट्री के सुपरस्टार में शुमार किए जाते थे.  उन्होंने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं जिसमें कुली नंबर 1, दूल्हे राजा, हीरो नंबर 1 जैसी फिल्में शामिल हैं. जब गोविंदा अपने करियर की बुलंदियों पर थे तब उन्होंने कई फिल्मों को रिजेक्ट किया था जो बाद में सुपरहिट साबित हुईं. इनमे एक थी सनी देओल स्टारर फिल्म गदर: एक प्रेम कथा. इसमें लीड रोल गोविंदा को ऑफर किया गया था लेकिन उन्होंने मना कर दिया था. गोविंदा ने इस बात का खुलासा इंडिया टीवी के साथ एक इंटरव्यू के दौरान किया.

गोविंदा ने बताया, ''जिस वक्त अनिल शर्मा मुझे फिल्म सुना रहे थे तो उसमें बहुत सारी गालियां थी. मैंने कहा,''मैं किसी आदमी से पंगा नहीं लेता हूं तुम ये स्टेट, देश क्या क्या कह दे रहे हो. इसके बाद गोविंदा ने कहा कि मेरी मम्मी ने फिक्स्ड चीजें कह दी हैं." उन्होंने बताया कि उनकी मां चाहती थीं कि वह हंसते मुस्कुराते नाचने गाने वाले किरदार करते रहें ताकि लोगों को लगे कि गोविंद खड़ा है. मालूम हो कि गोविंदा ने ज्यादातर फिल्में ऐसी ही की हैं. गोविंदा ने फिल्म गदर के बारे में बताया कि उसमें बहुत गालियां थी जिन्हें वह शो पर डिसकस भी नहीं कर सकते.

इसके बाद गोविंदा ने बताया कि डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने उन्हें देवदास में चुन्नी लाल का रोल ऑफर किया गया था लेकिन उन्होंने उसे भी मना कर दिया कर दिया था. इसके पीछे वजह थी कि वह साइड  रोल नहीं करना चाहते थे. इसके बाद यह रोल जैकी श्रॉफ को मिल गया. इस बात का खुलासा गोविंदा ने इंडिया टीवी के साथ एक इंटरव्यू के दौरान किया.

No comments:

Post a Comment