Monday, January 28, 2019

सिद्धारमैया को CM बताने पर भड़के एचडी कुमारस्वामी, बैकफुट पर आई कांग्रेस

महागठबंधन फॉर्मूले से बनी कर्नाटक की कांग्रेस और जेडीएस सरकार पर एक बार फिर संशय के बादल मंडरा रहे हैं. लगातार मच रही राजनीतिक उठापठक के बीच मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने बयान दिया है कि वह पद छोड़ने के लिए तैयार हैं, कांग्रेस के विधायक अपनी लाइन क्रॉस कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को अपने विधायकों को कंट्रोल करना चाहिए.

बता दें कि कांग्रेस के कुछ विधायकों ने बयान दिया था कि उनके नेता कुमारस्वामी नहीं बल्कि कांग्रेस के सिद्धारमैया हैं. जिस पर एचडी कुमारस्वामी ने जवाब दिया है. कुमारस्वामी ने कहा कि कांग्रेस को इन सभी मुद्दों को देखना चाहिए, अगर वो ये सब जारी रखना चाहते हैं तो मैं पद छोड़ने के लिए तैयार हूं.

दरअसल, कांग्रेस विधायक एसटी सोमशेखर ने कहा था कि राज्य में गठबंधन सरकार ने पिछले 7 महीने में विकास के नाम पर कुछ भी नहीं किया है. अगर सिद्धारमैया मुख्यमंत्री होते तो राज्य में विकास देखने को मिलता. असल में सिद्धारमैया ही हमारे मुख्यमंत्री हैं.

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से कर्नाटक की सरकार पर संकट मंडरा रहा है. अभी कुछ दिन पहले ही दो निर्दलीय विधायकों ने कुमारस्वामी सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया था. इससे पहले कांग्रेस के ही कुछ विधायक नाराज चल रहे थे और कहा जा रहा था कि वे सभी भारतीय जनता पार्टी के संपर्क में थे.

बैकफुट पर कांग्रेस!

कुमारस्वामी की इस धमकी के बाद कांग्रेस भी सतर्क हो गई है. कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल का कहना है कि उन्होंने राज्य ईकाई से विधायक को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा है.

राज्य के उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वरा ने भी कहा कि सिद्धारमैया बेस्ट मुख्यमंत्री रहे हैं, वह हमारे नेता हैं. विधायक के लिए सिद्धारमैया ही मुख्यमंत्री हैं. विधायक ने अपनी राय रखी है. हमें एचडी कुमारस्वामी से दिक्कत नहीं है. कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी कहा है कि विधायकों को इस प्रकार के बयान नहीं देना चाहिए. हमें बीजेपी और आरएसएस के खिलाफ साथ में लड़ाई लड़नी है.

बीते दिनों खबरें थीं कि कांग्रेस के कुछ विधायक नाराज हैं और मुंबई में डेरा डाले हुए हैं. इस बीच बीजेपी के नेताओं की तरफ से लगातार बयानबाजी की जा रही थी कि कुछ ही दिनों में कर्नाटक में भी बीजेपी की सरकार होगी.

जिस दौरान कांग्रेस विधायक मुंबई में थे, तब बी.एस. येदियुरप्पा अपने सभी 104 विधायकों के साथ गुरुग्राम में डेरा डाले हुए थे. यहां वह पार्टी प्रमुख अमित शाह से मुलाकात करने आए थे, लेकिन अटकलों का बाजार गर्म था कि ये सब सरकार बनाने की कोशिशें हैं. गौरतलब है कि कर्नाटक में बीते साल अप्रैल-मई में चुनाव हुए थे, तब से अब तक कई बार कांग्रेस और जेडीएस के बीच तल्खी देखने को मिली है.

क्या कहता है समीकरण?

कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए 113 विधायकों की जरूरत है. अभी कुमारस्वामी सरकार के साथ कांग्रेस के 80 और जेडीएस के 37 यानी कुल 117 विधायक हैं. जबकि 2 निर्दलीय विधायकों ने समर्थन वापस ले लिया है, वहीं बसपा का 1 विधायक पहले ही समर्थन वापस ले चुका है. गौरतलब है कि बीजेपी के पास अभी 104 विधायक हैं ऐसे में उसे 9 विधायकों की जरूरत है.

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने तीसरे वीकेंड की कमाई के आंकड़े साझा किए हैं. फिल्म ने तीसरे हफ्ते में शुक्रवार को 4.40 करोड़, शनिवार को 9.75 करोड़ और रविवार को 9.20 करोड़ की कमाई की. उरी भारतीय बाजार में अब तक कुल 157.38 करोड़ रुपये कमा चुकी है. तरण आदर्श के मुताबिक अब 200 करोड़ कमाने के चांसेस बहुत ज्यादा हैं. उरी 150 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली साल की पहली ब्लॉकबस्टर मूवी है.

17 दिन में कमाए 150 करोड़
उरी ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े बेंचमार्क बना लिए हैं. फिल्म फिलहाल रुकती भी नजर नहीं आती. उरी को 150 करोड़ कमाने में 17 दिन लगे. इससे पहले उरी ने पांच दिन में 50 करोड़, 8 दिन में 75 करोड़, 10 दिन में 100 करोड़ कमाए थे.

उरी ने सबसे ज्यादा कमाई पहले हफ्ते में की थी. मूवी ने पहले हफ्ते में 71.26 करोड़, दूसरे हफ्ते में 62.77 करोड़, और तीसरे हफ्ते में अब तक 23.35 करोड़ रुपये कमा चुकी है.

मूवी की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है. 2016 में जम्मू कश्मीर के उरी में सेना के कैम्प पर आतंकी हमला हुआ था. इसमें 19 जवान शहीद हो गए थे. एक हफ्ते बाद भारतीय सेना ने कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार जाकर सर्जिकल स्ट्राइक की कार्रवाई की और इस दौरान आतंकियों के लॉन्चिंग पैड्स को तबाह कर दिया. कार्रवाई में कई आतंकियों के मारे जाने की खबरें सामने आई थीं.

No comments:

Post a Comment